मेरठ।हर साल 1 जुलाई को सीए डे (चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस) के रूप में मनाया जाता है, जो इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की स्थापना के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। यह दिन देशभर के सीए पेशेवरों के योगदान को सम्मानित करने और नई पीढ़ी को इस गौरवशाली पेशे की ओर प्रेरित करने के लिए समर्पित होता है।इसी अवसर पर आज लायंस क्लब मेरठ द्वारा युवा चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए सरफ़राज़ अली का सम्मान किया गया। सरफ़राज़ अली ने कम उम्र में सीए की प्रतिष्ठित डिग्री प्राप्त कर अपने परिवार, शहर और समाज का नाम रोशन किया है। वर्तमान में वे उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में अकाउंट्स ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं।कार्यक्रम के दौरान क्लब सदस्यों ने उनके समर्पण और मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। यह सम्मान समारोह न केवल सरफ़राज़ अली की उपलब्धियों को पहचान देने का प्रयास था, बल्कि समाज के अन्य युवाओं को भी उच्च लक्ष्यों की ओर प्रेरित करने की एक पहल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *