चांदपुर में चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब
चांदपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बागड़पुर में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 39वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों किसानों, युवाओं और क्षेत्रवासियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश महासचिव अशोक चौधरी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्यपाल सिंह मुनिम ने की तथा संचालन डॉ. विपिन तोमर ने किया सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने चौधरी चरण सिंह के किसान हितैषी कार्यों और उनकी नीतियों को याद किया।

वक्ताओं ने कहा कि उनकी विचारधारा आज भी किसानों और ग्रामीण भारत के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह एवं राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष Jayant Chaudhary के कार्यों की भी सराहना की गई 2027 में अशोक चौधरी को प्रत्याशी बनाए जाने की उठी मांग कार्यक्रम के दौरान “जयंत चौधरी जिंदाबाद” और “अशोक चौधरी संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं” जैसे नारों से पूरा पंडाल गूंज उठा। क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2027 विधानसभा चुनाव में Ashok Chaudhary को चांदपुर से प्रत्याशी बनाए जाने की मांग उठाई। इस अवसर पर बागड़पुर वासियों ने अशोक चौधरी को राष्ट्रीय लोक दल के चुनाव चिन्ह “हैंडपंप” भेंट कर सम्मानित किया।
