मानकों को ताक पर रखकर किया जा रहा प्रदर्शनी मेले का आयोजन

प्रशासन की आंखों के सामने रोड पर पार्किंग के नाम पर हो रही अवैध उगाई

नगीना (बिजनौर) मनोरंजन के नाम पर आयोजित प्रदर्शनी मेला में नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है और खुलेआम जुए का संचालन किया जा रहा है।
नगीना में चल रहे प्रदर्शनी मेले में नियमों को ताक पर रखकर मनोरंजन की दुकानों का संचालन किया जा रहा है। मेले में दुकानों को एक-दूसरे के करीब इतना सटाकर लगाया गया है कि यदि आगजनी जैसी कोई घटना किसी दुकान में हो गई तो सभी दुकाने उसकी चपेट में आ जाएंगी, वहीं दूसरी ओर अग्निशमन यंत्र का कोई रखरखाव नहीं किया गया है और ना ही मेले में नियमों के अनुसार जो पानी के टैंक बनाए जाते हैं, वह भी कहीं नहीं लगाए गए हैं।

मेले में संचालित ऊंचे-ऊंचे झूलों में किसी सेफ्टी पिन का कोई प्रयोग नहीं किया गया है, इन झूलों को संचालित करने वाले युवक महिलाओं को अपने हाथों से बेल्ट बांधते हैं, जिससे कि महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंच रही है।
पार्किंग के नाम पर अवैध उगाई की जा रही है। मेले में पार्किंग के लिए एक जगह सुनिश्चित की जाती है, परंतु मेले के ठेकेदार मेले के बाहर गुजर रही सड़क पर मोटरसाइकिल व अन्य वाहन पार्किंग के नाम पर पैसे लेकर खड़े करवा रहे हैं, जिससे आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *