कोतवाली देहात (बिजनौर) के.एस. चिल्ड्रन्स अकैडमी का कक्षा 12 का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के छात्र मोहम्मद समीर ने बायोलॉजी वर्ग में 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा स्कूल टॉपर बने।

मोहम्मद समीर (93.2%) प्रथम
द्वितीय स्थान पर जतिन सैनी रहे, जिन्होंने गणित वर्ग में 88.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

जतिन सैनी (88.2%) द्वितीय
वहीं अल्तमश ने बायोलॉजी वर्ग में 83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।

अल्तमश (83%) तृतीय
विद्यालय के प्रधानाचार्य इंद्रपाल सिंह ने कहा कि कठिन परिश्रम से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। हमारे छात्र-छात्राएं ग्रामीण परिवेश से आते हैं, जहां सुविधाओं की कमी होने के बावजूद बच्चे निरंतर सफलता प्राप्त कर रहे हैं। इसका श्रेय अभिभावकों एवं अध्यापकगणों के कठिन परिश्रम और प्रोत्साहन को जाता है।
उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता प्राप्त कर अपने अभिभावकों एवं अध्यापकों का मान-सम्मान बढ़ाएं
