नजीबाबाद के संतोषी माता रास्ता रोड पर एक बुजुर्ग महिला के साथ चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला खेत पर सब्जी काटकर अपना पालन-पोषण कर रही थीं। इसी दौरान महिला ने अपने 13 हजार रुपये छप्पर में कपड़े के अंदर रखे हुए थे।

बताया जा रहा है कि मौके पर दो अज्ञात युवक पहुंचे और मौका देखकर छप्पर में रखी रकम लेकर फरार हो गए। पूरी वारदात पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें दोनों युवक दिखाई दे रहे हैं।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। CCTV फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।
