ज़िला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी, बिजनौर
(बिजनौर) उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं आधुनिक भारत के निर्माता, भारत रत्न, देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि के अवसर पर ज़िला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी बिजनौर द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने पंडित नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके देश निर्माण, लोकतंत्र की मजबूती, वैज्ञानिक सोच और आधुनिक भारत के निर्माण में दिए गए ऐतिहासिक योगदान को स्मरण किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने देश को शिक्षा, विज्ञान, तकनीक, उद्योग और लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूत नींव प्रदान की। उनके द्वारा स्थापित संस्थान आज भी भारत की प्रगति और विकास की पहचान बने हुए हैं। उन्होंने युवाओं को देश निर्माण में आगे आने का संदेश दिया और भारत को आधुनिक सोच की दिशा प्रदान की।
वहीं भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की धर्मपत्नी एवं संघर्ष, त्याग और समर्पण की प्रतिमूर्ति रमाबाई अम्बेडकर जी की पुण्यतिथि पर भी कांग्रेसजनों ने उन्हें श्रद्धापूर्वक याद करते हुए माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि रमाबाई अम्बेडकर जी ने कठिन परिस्थितियों में डॉ. अम्बेडकर जी के संघर्षों में महत्वपूर्ण सहयोग दिया और समाज के लिए उनके त्याग को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
कार्यक्रम में ज़िला अध्यक्ष सोशल मीडिया बिजनौर काज़ी आतिफ अली ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने देश को लोकतंत्र, शिक्षा और आधुनिक विकास की जो दिशा दी, वह आज भी देश के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने युवाओं से कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करने का आह्वान किया।

इसके उपरांत शहर कांग्रेस कमेटी बिजनौर के महासचिव मौ. हनीफ़ एवं ब्लॉक अध्यक्ष मुहम्मदपुर देवमल श्री गुलशन कुमार जी ने युवाओं से कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा देश के लोकतंत्र, संविधान, सामाजिक न्याय और भाईचारे की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है। उन्होंने पंडित नेहरू जी की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि आज देश को उनके विचारों और दूरदर्शी नेतृत्व की आवश्यकता है। साथ ही रमाबाई अम्बेडकर जी के संघर्षमय जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश भी दिया।
कार्यालय अध्यक्ष अनिल त्यागी जी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि देश के अधिक से अधिक युवाओं को कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़कर लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा हमेशा युवाओं, किसानों, मजदूरों एवं आम जनता के हितों की आवाज़ रही है।
वहीं कार्यक्रम का संचालन शहर कांग्रेस कमेटी बिजनौर के शहर महासचिव मौ. हनीफ़ द्वारा किया गया।
इस मौके पर काज़ी आतिफ अली, ज़िला अध्यक्ष सोशल मीडिया बिजनौर, ब्लॉक अध्यक्ष मुहम्मदपुर देवमल गुलशन कुमार, कार्यालय अध्यक्ष अनिल त्यागी जी, शहर महासचिव मौ. हनीफ़, रिहान, पुष्पेंद्र, मंसूर खान, बबलू, शब्बू, फरमान, जावेद, रईस, शाह आलम, इलियास सहित अन्य कांग्रेसी जन मौजूद रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देशहित, सामाजिक समरसता एवं संविधान की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रहने का संकल्प लिया।
