सुन्नत के मुताबिक करें कुर्बानी ,दुसरो की भावनाओं का भी रखें ख्याल ,: अरबाज अंसारी*
अरबाज अंसारी का संदेश, सरकार की गाइडलाइन का सभी करें पालन

कोतवाली देहात (बिजनौर)। राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा अरबाज अंसारी ने जारी मीडिया को अपने जारी बयान के माध्यम से देश व प्रदेश वासियों को अपील करते हुए कहा कि ईदुल अज़हा कुर्बानी का पर्व त्याग के साथ साथ आपसी प्रेम भाई चारे का पर्व है, कुर्बानी के पर्व को आपस में मिलजुलकर मनायें एक दूसरे की भावनाओं की क़द्र करतें हुए सरकार की गाइड लाइन का पालन करें उन्होंने कहा कि, इस पर्व पर कुर्बानी जोकि रब को बहुत पसंद है,आये संकल्प करें कि हम अपने आसपास के लोगों की भावनाओं का ख़्याल करेंगें, झूठ, हसद, को त्यागकर एक सच्चे इंसान बनेंगें,अपनी नीयत साफ रखेंगें।

कुर्बानी केवल रब की रजा के लिए है, दुनिया दिखावे से परहेज़ करेंगें।फालतू नुमाइश नहीं करेंगें,कुर्बानी को पर्दे में करेंगें, जिससे किसी को कोई परेशानी न हो,कुर्बानी आदि के फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर डालना और नुमाइश करना इबादत नहीं है, इससे बचेंगें। कुर्बानी के अवशेष आदि को खुले में या सड़क पर न फेंकेगे।इससे गंदगी बढ़ती है,और बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। कुर्बानी का मकसद रब को राजी करना है,न कि दुनिया में अपनी शानो शौकत की नुमाइश करना।सफाई,स्वच्छता और अख़लाक़ ही इस्लाम की असल पहचान है।इस ईदुल अज़हा के मौके पर संकल्प ले कि हम सफाई का खास ख्याल रखेंगें, और एक सच्चे भारतीय होने की अपनी जिम्मेदारी को निभातें हुए सरकार की गाइड लाइन का पालन करते हुए अपना पर्व ईदुल अज़हा को आपस में प्रेम भाईचारे से मनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *