अभिभावकों से संवाद जरूरी : प्रधानाचार्य इंद्रपाल सिंह
के एस चिल्ड्रंस एकेडमी में अभिभावक-अध्यापक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं की शिक्षा, व्यवहार एवं आवधिक आकलन पर विस्तृत चर्चा की गई।
विद्यालय के प्रधानाचार्य Inderpal Singh ने कहा कि आज के बदलते समय में अभिभावकों और अध्यापकों के बीच निरंतर संवाद अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बच्चा अलग-अलग परिस्थितियों में अलग व्यवहार करता है — घर पर अभिभावकों के साथ उसका व्यवहार अलग होता है, विद्यालय में अध्यापकों के साथ अलग तथा मित्रों के बीच अलग। ऐसे में बच्चों को सही दिशा देने के लिए अभिभावकों और शिक्षकों का आपसी संवाद बहुत जरूरी हो जाता है।

उन्होंने कहा कि समय-समय पर बच्चों की गतिविधियों, व्यवहार एवं अध्ययन के बारे में जानकारी लेते रहना चाहिए, जिससे बच्चों को बेहतर ढंग से समझा जा सके और उनके सर्वांगीण विकास में सहयोग मिल सके।
प्रधानाचार्य इंद्रपाल सिंह ने वर्तमान समय में मोबाइल के बढ़ते प्रभाव पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज बच्चे मोबाइल में अधिक व्यस्त रहते हैं, इसलिए यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान रखें तथा उन्हें सही और गलत का अंतर समय-समय पर समझाते रहें।
उन्होंने कहा कि बच्चों का भविष्य केवल विद्यालय या परिवार की अकेली जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। छात्र-छात्राएं हमारे देश का भविष्य, गौरव और समाज का मान हैं, इसलिए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए।
प्रधानाचार्य
इंद्रपाल सिंह
के एस चिल्ड्रंस एकेडमी
कोतवाली देहात, बिजनौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *