दो पक्षों ने थाने को बनाया जंग का मैदान
स्योहारा(बिजनौर)घर के बाहर सीढियों पर बैठने पर बच्चों मे हुई कहासुनी उस समय खूनी संघर्ष में तब्दील हो गयी जब मामला बड़ो के बीच पहुच गया।दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे और पथराव हुआ ।। जिसमें पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये । मामला थाने पहुचा तो दोनो पक्षों ने थाना परिसर को जंग का मैदान बना दिया ।थाना परिसर मे भी जमकर झगड़ा हुआ । जिसपर पुलिस ने बामुश्किल काबू पाया और दोनो पक्षों के दर्जनभर महिला व पुरूषों को हिरासत मे ले लिया ।घायलों को मेडिकल परिक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया । घायल जब अस्पताल पहुचे तो महिलाओं मे फिर से विवाद की स्थिति बन गयी । मौजूद पुलिस ने मामले को सुलझाया और तहरीर देने की बात कही । घायल हुए लोगों मे कपिल(37) पुत्र राकेश,सुमन(40) पत्नी भारत,हरिराज(38) पुत्र छुन्नू ,राजू पुत्र राजेश,सतीश पुत्र रमेश निवासीगण मोहल्ला पीर का बाजार बाल्मीकि बस्ती का उपचार किया ।
थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि अभी तहरीर नही मिली है घायलों को उपचार के लिए भेजा है। विवाद करने वालों को बैठा लिया गया है।जांच कर कार्यवाही की जा रही है ।
